Advertisement

स्पॉट: हत्था में विधायक ने की घर-घर पदयात्रा,बोले:बागमती के प्रमुख घाटों पर पुल एवं हत्था की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का निर्माण होगा जल्द

-पदयात्रा के बाद बोले विधायक:बागमती के प्रमुख घाटों पर पुल एवं हत्था की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का निर्माण होगा जल्द

बंदरा। दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के हत्था पंचायत में ‘आपके विधायक-आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत गायघाट विधायक निरंजन राय ने बुधवार को हत्था मल्लाहटोली , हत्था डीह टोला , हत्था पेठिया गाछी,हाट में घर-घर जाकर लोगों की निजी एवं सार्वजनिक समस्याएं सुनी। लोगों ने रोड,आवास,वृद्धा पेंशन आदि नहीं होने की बात बताई । हत्था हाट चौक से समस्तीपुर सीमा तक मुख्य सड़क का निर्माण नहीं होने से प्रभावित इलाके के लोगों ने अविलम्ब मुख्य सड़क बनवाने की मांग की ।वहीं हत्था हाट से उत्तर के टोले के लोगों ने नलजल योजना से पेयजलापूर्ति बाधित रहने की शिकायत की।

पूर्वी-दक्षिणी टोला के लोगों ने नाला या सोख्ता निर्माण कराने की मांग की। विधायक ने समस्याओं को की अविलम्ब कार्य योजना बनाकर निदान कराने का आश्वासन दिया ।विधायक निरंजन राय ने बताया कि लोगों की समस्याओं पर कार्यवाई के लिए सम्बंधित अधिकारियों को कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। बागमती नदी पर खनुआ घाट, लोहरखा घाट एवं गोसाईंटोला सकरी,तथा धोबौली में पुल निर्माण कार्य उनके प्राथमिकता में शामिल है। सरकार स्तर पर कार्यवाई के लिए वे लगातार सक्रिय हैं।

वहीं हत्था-त्रिमुहान घाट तक सड़क निर्माण कार्य भी अविलम्ब कराई जाएगी। हत्था हाई स्कूल में प्रांगण पथ एवं गेट निर्माण के
लिए एचएम एवं जेई को अविलम्ब कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मुखिया रिंकू देवी,संजीत गुप्ता,प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र सहनी , राज्य परीषद सदस्य चंदेश्वर कुशवाहा , उप प्रमुख उमेश राय , राजद जिला महासचिव सह विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार यादव , युवा अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा , पूर्व जिला पार्षद फूलबाबू राय, छात्र नेता बबलू कुमार , अरविंद राय ,सूरज राय,शौकत अली मुन्ना, संतोष यादव ,रामकुमार राय, राम पुकार राम , महेश राय , सुरज राय , मनोज राज , विकास यादव , उप मुखिया अजय राय , पूर्व पंसस सुरेश राय , सुंदरेश्वर यादव , शेषन यादव, डा. नंदकुमार आदि भी थे।