Advertisement

स्पॉट: लक्ष्य से भटकी कचरा-प्रबंधन कार्य-योजना,मुख्य सड़क के किनारे फेंकी जा रही कचरा

-लक्ष्य से भटकी कचरा-प्रबंधन कार्य-योजना,मुख्य सड़क के किनारे फेंकी जा रही कचरा

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार तिवारी।

सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल कचरा प्रबंधन का अभियान मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के पंचायतों में धरातल पर गति नहीं पकड़ सका है। कई पंचायतों में खानापूर्ति की वजह से योजना राशि की अपव्यय की आशंका बढ़ गई है। प्रखंड सूत्रों का बताना है कि प्रखंड के कुल 12 पंचायतों में से 9 पंचायतों में कचरा प्रबंधन योजना का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय वाली बन्दरा पंचायत तथा मुन्नी-बैंगरी पंचायत में इस अभियान की शुरुआत कराई गई थी। बन्दरा में जहां बिल्डिंग स्ट्रक्चर का काम भी लगभग पूरा करा लिए गए हैं,कचरा उठाव शुरू है,प्रबंधन कार्य के लिए मशीन आदि लगाने का इंतज़ार है,वहीं मुन्नी-बैंगरी सहित बाकी चयनित पंचायत इससे काफी पीछे है। सूत्रों का बताना है कि मुन्नी में करीब 6 महीना से ज्यादा हो चुके हैं,लेकिन यहां अब तक कचरा का उठाव तो शुरू करा दिया गया, लेकिन कचरा प्रबंधन का कार्य अभी शुरू नहीं हो सका है। इस संदर्भ में प्रखंड के अधिकारी का बताना है कि कार्यों को पूरा कराने का निर्देश पंचायत के मुखिया को दिया गया है। मुन्नी बैंगरी पंचायत में बिल्डिंग स्ट्रक्चर का कार्य चिन्हित एवं चयनित जमीन जमीन में विवाद उत्पन्न होने की वजह से अब तक नहीं हो सका है। इधर ग्रामीण सूत्रों का बताना है कि मुन्नी-बैंगरी पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत तो करा दी गई है, कचरा का उठाव भी विभिन्न वार्डों से शुरू करा दिया गया है,लेकिन सभी कचरा उठाव के बाद केवट्सा- मुन्नी पथ में सड़क के किनारे फेंके जा रहे हैं।

कचरा सड़ान्ध की वजहों से सड़कों से चलना भी कई बार राहगीरों की परेशानी को बढ़ाने लगा है।जबकि यह योजना के प्रावधान के अनुकूल नहीं है। वहीं जहां कचरा फेंके जा रहे हैं,वहां मनरेगा के वानिकी योजना से सड़कों के किनारों में पहले से वृक्षारोपण कार्य भी कराए जा चुके हैं। ऐसे में उन पेड़ों को भी नुकसान होंगे।

मुखिया बोले,चयनित भूमि पर विवाद मामले में अधिकारी नहीं कर रहे कार्यवाई, दूसरा विकल्प नहीं:

इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया दीपक कुमार चौधरी ने बताया कि चूंकि डीडीसी एवं बीडीओ का आदेश है, इसलिए पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्यक्रम की शुरुआत करा दी गई है।चयनित भूमि पर प्रबंधन भवन निर्माण में कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई जा रही है। चूंकि विवाद की स्थिति है ऐसे में विभिन्न वार्डों से कचरा उठाव के बाद प्रबंधन कार्य के लिए चिन्हित एवं चयनित स्थल के पास सड़क के किनारे रखवाया जा रहा है। विवादित भूमि के संदर्भ में सक्षम एवं संबंधित अधिकारी के द्वारा आवश्यक कार्यवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में दैनिक रूप से संग्रहित किए जाने वाले कचरों को फेंकने के अलावे रखने का विकल्प उनके पास नहीं है। हालांकि उसे चयनित स्थल के पास ही रखा जा रहा है।

बीडीओ बोले:यह योजना प्रावधान के प्रतिकूल,गड़बड़ी की सत्यता पर कार्यवाई सम्भव:

वही इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी कार्यारंभ वाले पंचायतों में कचरा उठाव के बाद चयनित एवं चिन्हित स्थलों पर हीं रखा जा रहा है। यदि कहीं सड़कों के किनारे रखा जा रहा है तो यह उचित नहीं है।यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो ऐसे पंचायत में संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।