Advertisement

स्पॉट: जाती आधारित गणना कार्य के पहले दिन कर्मियों ने ब्लॉक क्षेत्र का किया भ्रमण;इलाके को नज़र से परखा

-जाती आधारित गणना कार्य,पहले दिन कर्मियों ने ब्लॉक क्षेत्र का किया भ्रमण;इलाके को नज़र से परखा

बन्दरा। दीपक।

जाति आधारित गणना की शुरुआत शनिवार से क्षेत्र में शुरू हो गयी। पहले दिन अपने-अपने इबी- ब्लाक क्षेत्र में प्रगणक एवं सहायक की टीम भ्रमण की तथा अपने क्षेत्र में मंदिर -मस्जिद-आंगनवाड़ी-स्कूल आदि प्रमुख स्थलों को अपने अपने नजर से परखा ताकि अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को नजरी नक्शा में बना सके। शिक्षक मोहम्मद शाहिद रेजा ने बताया कि पहले दिन नजरी नक्शा का लेआउट बनाया गया,वहीं क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के कच्चे- पक्के मकान, जलावन एवं मवेशी आदि के घरों,सड़क,पगडंडियों को भी परखा गया तथा इन्हें मार्किंग करने के लिए बनाए गए बॉक्सो,चिन्हों आदि के हिसाब से भी समझने और मार्किंग करने की कोशिश की गई।

उन्होंने बताया कि पक्का मकान के लिए चतुर्भुज तथा कच्चे मकान को चिन्हित करने के लिए त्रिभुज आकार चिन्ह का प्रयोग किया जाना है। बन्दरा बीडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड को ईबी- ब्लॉक क्षेत्र बनाया गया है। जिसमें 2 प्रगणक एवं दो सहायक की प्रतिनियुक्ति की गई है। 700 या उससे कम की आबादी पर सिंगल ब्लॉक तथा उससे अधिक की आबादी पर ब्लॉक-ख के रूप में बनाया गया है। एक ब्लॉक में सदस्यी टीम लगाई गई है। जिसमें दो प्रगणक एवं दो सहायक प्रगणक शामिल है। एक ब्लॉक को दो भागों में बांट कर गणना कार्य किया जाएगा।