Advertisement

स्पॉट: छिटपुट घटना को छोड़कर नेपाल में शान्ति पूर्वक चुनाव

-छिटपुट घटना को छोड़कर नेपाल में शान्ति पूर्वक चुनाव संपन्न

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

छिटपुट घटना छोड़कर नेपाल में शान्ति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। रौतहट जिला के मौलापुर तथा मर्यादा पुर में दो पक्षों में हुयी झड़प में चार लोग घायल हुए है। पुलिस को चार राउंड गोली चलानी पड़ी।

इसी तरह शनिवार की रात सर्लाही जिला के गोड़ैता में दो पक्षों में हुयी पत्थरबाजी में एक की जान चली गयी तथा चार लोग घायल हो गये हैं। बांकी पूरे मधेश में मतदातान शांति पूर्ण संपन्न हुयी। सुवह से ही मतदान के लिए लोग कतारबद्ध थे। दिव्यांग तथा बृद्धि को मतदान में सहुलियत दी गयी थी। महिलाएं सजधज कर मतदान करने के लिए गयी थी। प्रथम वार मतदान करने युवा, युवती वेहद उत्साहित थे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न के लिए नेपाली सेना नेपाल सशस्त्र सीमा बल, नेपाली सेना तथा अस्थायी पुलिस सभी बूथ पर तैनात किए गये थे। सेना भी गश्त लगा रही थी।