संवाददाता। मुजफ्फरपुर।
प्रमंडलीय कार्यालय में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय मिश्रा के स्थानांतरण के बाद उनकी विदाई समारोह का आयोजन किया गया उनका पदस्थापन निर्वाचन विभाग पटना मुख्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर हुआ है विदाई समारोह में प्रमंडलीय कार्यालय के सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित जिला निर्वाचन के सभी परिवार उपस्थित थे प्रमंडलीय आयुक्त श्री गोपाल मीणा सहित सभी पदाधिकारी ने उनके कुशल कार्य शैली के बारे में बताया ।

सभी ने उनकी समन्वय और टीम भावना से कार्य निष्पादन की प्रशंसा की।क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सचिव बरूण मिश्रा, आयुक्त के सचिव अब्दुल हामिद उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार प्रवीनजी,अनिलजी आदि ने उन्हें शुभकामना दी। संजयमिश्रा ने भी अपने अनुभव शेयर करते हुए की आयुक्त महोदय के नेतृत्व में ई ऑफिस निर्माण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने किया।











