-स्कूल छोड़ने वाले ड्राइवर ने दो बच्चों को किया किडनेप
संवाददाता।पटना।
बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं से कोई खबर निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां दो स्कूली बच्चों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। स्कूल छोड़ने वाले ड्राइवर ने ही बच्चों को अगवा किया।

दरअसल, बिक्रम थाना क्षेत्र के बलियारी गांव से पुलिस ने एक निजी स्कूल से अपहरण किए गए भाई -बहन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। जहां पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को भी दी जिसके बाद परिजन थाना पहुंचकर अपने बच्चों से मुलाकात किया। इस दौरान ग्रामीणों ने ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया और बच्चे बच गए। दोनों बच्चे भाई-बहन हैं। दोनों तीसरी क्लास में पढ़ते हैं।
इधर पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज ने बताया कि बिक्रम थानाक्षेत्र के बलियारी गांव से पुलिस ने दो स्कूली बच्चे को बरामद किया है जो दानापुर के दीघा के संत माइकल स्कूल से टेंपू चालक लेके भागा था। फिलहाल इस मामले में टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ की जा रही है। अपहरण का मामला है या कुछ और इसकी भी जांच पुलिस कर रही है साथ ही दोनों बच्चों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया है।
















