Advertisement

सोनपुर मंडल में ई-निविदा से खान-पान स्टॉलों का आवंटन, रेलवे को मिलेगा ₹5.71 लाख का अतिरिक्त राजस्व

-सोनपुर मंडल में ई-निविदा से खान-पान स्टॉलों का आवंटन, रेलवे को मिलेगा ₹5.71 लाख का अतिरिक्त राजस्व

सोनपुर, 16 जुलाई। यात्रियों को बेहतर खान-पान सुविधाएं उपलब्ध कराने और गैर-किराया राजस्व बढ़ाने की दिशा में सोनपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खान-पान स्टॉलों के आवंटन के लिए ई-निविदा प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इस प्रक्रिया से रेलवे को कुल ₹5,71,000 (पांच लाख इकहत्तर हजार रुपये) का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।
ई-निविदा के माध्यम से अक्षयवटराय नगर, नयागांव, महनार रोड, चकमकरंद, पारुखास, पसराहा, नारायणपुर और कुढ़नी रेलवे स्टेशनों पर खान-पान स्टॉलों का आवंटन किया गया है। इससे यात्रियों को स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।


मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के नेतृत्व में सोनपुर मंडल गैर-किराया राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे का कहना है कि ई-निविदा प्रणाली से पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ रेलवे परिसंपत्तियों का अधिक प्रभावी उपयोग भी हो रहा है।
रेल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार और रेलवे की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह की योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।