-सेवा और समर्पण के साथ राहुल गांधी का जन्मदिवस मनाया गया,
-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, फल वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
मोतिहारी | राजन द्विवेदी।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला कांग्रेस कमिटी ने सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में तीन प्रमुख जनसेवामूलक कार्यक्रमों के ज़रिए जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहर के एक निजी परिसर में रक्तदान शिविर से हुई। जिलाध्यक्ष ई. गप्पू राय, राजू दुबे, रिषभ कुमार समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर श्री राय ने कहा, “रक्तदान महादान है। राहुल गांधी की सोच समाज के हर वर्ग को जोड़ने की है, और इस दिन को सेवा से जोड़कर हम उनके विचारों को ज़मीन पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।”
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कर उनका हालचाल लिया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मरीजों और उनके परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम की तीसरी कड़ी चकिया प्रखंड के सागरपुर पंचायत की दलित बस्ती में मनाई गई, जहां केक काटकर राहुल गांधी का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। मौके पर महिलाओं के बीच सैनेट्री पैड और फल वितरण कर स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
जिलाध्यक्ष गप्पू राय ने कहा, “राहुल गांधी की राजनीति सेवा, समानता और संवेदना पर आधारित है। हम उनका जन्मदिन हर साल जनसेवा को समर्पित कर मनाते रहेंगे।”
इन कार्यक्रमों में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष किरण कुशवाहा, शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुनमुन जायसवाल, ऋषि सिंह, आशीष रंजन सिंह, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, राजकुमार, संजय सात्विक, राजू दुबे, रिषभ कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पूरे उत्साह और जिम्मेदारी से जनसेवा के इन आयोजनों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
#राहुल_गांधी_सेवा_दिवस #कांग्रेस_सेवा_संकल्प #रक्तदान_महादान #जनसेवा_ही_जनधर्म











