Advertisement

सीबीएसई द्वारा कक्षा प्रबंधन कौशल को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

-सीबीएसई द्वारा कक्षा प्रबंधन कौशल को लेकर सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

मुंगेर।संवाददाता।

शिक्षा के क्षेत्र में रोज नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। विद्यालय में शिक्षकों को विषय का ज्ञान देने के साथ ही छात्रों में विषय से संबंधित भावनात्मक एवं सामाजिक पक्ष को विकसित करने का प्रयास करना चाहिए। ये बातें पटना सीबीएसई से आए हुए रिसोर्स पर्सन एंडवीन हुसैन ने सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर में सीबीएसई द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों को कही।
आगे उन्होंने कहा कि हमें अपने छात्रों को अगर 21वीं सदी के छात्र के रूप में बनाना है तो उन्हें इन नए आयामों से अवगत कराना होगा। एक सफल शिक्षक वह है जो कक्षा प्रबंधन कौशल को अपनाकर क्लास में अपने विषय को पढ़ाते हुए छात्रों के अंदर उस विषय से संबंधित भावनात्मक एवं सामाजिक पक्ष को भी विकसित कर दे।
इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सह वेन्यू डायरेक्टर संजय कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, रिसोर्स पर्सन सह माउंट लिटरा जी स्कूल, आरा की शिक्षिका मनीषा देवनाथ साव, एवं रिसोर्स पर्सन सह संत करेंस स्कूल, पटना के शिक्षक एंडविन हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


प्रशिक्षण का संचालन गतिविधि आधारित, चर्चात्मक, व्याख्यात्मक एवं प्रश्नोत्तर आधारित था जो पूरे दो दिनों तक 8 सत्रों में संपन्न हुआ। साथ हीं स्लाइड के माध्यम से भी कक्षा प्रबंधन के कई उदाहरण प्रस्तुत किए गए। गतिविधि आधारित इस प्रशिक्षण में बताया गया कि पढ़ाने के दौरान कक्षा को किस प्रकार छात्र केंद्रित तथा मनोरंजक बनाया जा सकता है ताकि छात्रों का समग्र विकास हो सके।
विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रत्येक शिक्षक का मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक चला। सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से संबंधित प्रश्नोत्तर एवं फीडबैक देने के बाद सीबीएसई द्वारा सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के उपप्रधानाचार्य उज्ज्वल किशोर सिन्हा, प्राथमिक खंड के प्रभारी अविनाश कुमार सहित सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सरस्वती विद्या मंदिर मुंगेर के वरिष्ठ आचार्य एवं परीक्षा प्रमुख सह एसटीएनसी आनंद मोहन तथा तकनीकी सहायक के रूप में नरेश कुमार पहुजा एवं आशीष कुमार ने किया।