Advertisement

सीतामढ़ी : पुलिस छापेमारी में हथियार बरामद

-पुलिस छापेमारी में हथियार बरामद

विनोद कुमार। बैरगनिया।

पड़ोसी देश नेपाल के रौतहट जिले में पुलिस व सशस्त्र पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर फुस के घर से चार अबैध हथियार 13 जिंदा कारतूस,छह खाली मैगजीन आदि बरामद किया है।डीएसपी सह पुलिस प्रवक्ता दामोदर केसी ने बताया कि गुप्त सूचना पर की गई करवाई में जिले के यमुना माई गांव पालिका स्थित मलिनीय टोल निवासी शेख बैतुल्लाह के फुस के घर से यूएसए लिखा 2 पिस्टल,एक ऑटोमेटिक पिस्टल,एक लंबा एयरगन,13 कारतूस,पिस्टल के 6 खाली मैगजीन,2 मोबाइल,एक घड़ी,4 सिमकार्ड,एक पेनड्राइव, शेख एजाज अहमद का नागरिकता को बरामद किया गया है।

जप्त हथियार इलाका प्रहरी कार्यालय गरुडा में रखकर आगे की आवश्यक छानबीन की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।