Advertisement

सीएसपी लूटकांड को नाकाम करने वाले युवक को एसपी ने किया पुरस्कृत

-सीएसपी लूटकांड को नाकाम करने वाले युवक को एसपी ने किया पुरस्कृत

संवाददाता। मोतिहारी।

मोतिहारी पुलिस लगातार अपराध नियंत्रण की कार्रवाई में कदम दर कदम आगे बढ़ते जा रही है। अपराध नियंत्रण और उसमें कमी लाने के लिए आम लोगों को भी जागरूक होना होगा, तभी अपराध या अन्य कोई होने वाली घटनाओं को रोका जा सकेगा।

उक्त बातें साझा करते हुए आज एसपी डॉ कुमार आशीष ने अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि पीछले महीने एक सीएसपी लूटने की घटना को वहां के एक स्थानीय साहसी युवक मुकेश पटेल ने विफल कर दिया। हालांकि इस दौरान वे जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज कराया गया और आज उनके स्वस्थ हो जाने पर उन्हें कार्यालय कक्ष में सपत्नीक बुलाकर सम्मानित करते हुए पांच हजार रुपए की पारितोषिक राशि से पुरस्कृत किया गया है। एसपी ने कहा कि मोतिहारी पुलिस सभी से सूचना और सहयोग की अपील करती है। अपराध नियंत्रण में जन सहयोग करें, अच्छे समाज का निर्माण करें।