Advertisement

सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

-सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरपुर। दीपक कुमार।

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित सांसद कार्यालय (तुलसी निवास) में जनता-जनार्दन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सांसद सह केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी मामलों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 40 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद, अवैध कब्जा और गन्ना भुगतान से जुड़ी हुई थीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि “जनसेवा ही हमारा कार्य है और जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।