Advertisement

समाज की उत्थान में युवा की अहम भूमिका:विश्नाथ

-समाज की उत्थान में युवा की अहम भूमिका:विश्नाथ

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।

समाज की उत्थान में युवा की अहम भूमिका हैं। युवा ही राष्ट्र निर्माता होता है। उपरोक्त बातें जनकपुर उप महानगरपालिका बार्ड16कपलेश्वर में आयोजित तेली कल्याण समाज द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह तथा कार्यालय समुद्घाटन के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए तेली कल्याण समाज नेपाल के अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि नेपाल में यादव के बात सबसे अधिक जनसंख्यातेली का हैं। लेकिन राजनीति क्षेत्र में तेली की सहभागिता न्यून हैं।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल सरकार के पूर्व मंत्री अनिता साह ने कहा कि तेली जाति में शिक्षा का अभाव है। खासकर महिला शिक्षा में जोर देने की आवश्यकता है। दहेज प्रथा भी समाज के लिए कलंक है। इसे दूर करने की आवश्यकता है।विजय कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने नये अध्यक्ष विगूल साह सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान बार्ड के ज्येष्ठ महिला तथा पुरुष को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।


शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री अरविंद साह, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, केन्द्रीय सचिव सत्य नारायण साह,जनमत के नेता ई.शंभू साह,संजय कुमार साह, नेकपा समाजसेवी के पोलित ब्यूरो सदस्य सुधीर कुमार साह, पूर्व जिविस सभापति राम चरित्र साह, बार्डाध्यक्ष परमेश्वर साह, दीपेंद्र साह, पूर्व बार्डाध्यक्ष जानकी राम साह,अंबू प्रसाद साह,ललित साह , जगदीश साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।