-शिवशक्ति धाम में शिव विवाह महोत्सव में झूमते रहे भक्त
-कलाकारों ने झांकियों के साथ दी आकर्षक प्रस्तुतियां
-शिवभक्ति मय रहा माहौल
मुजफ्फरपुर/बंदरा : प्रखंड के शिवशक्ति धाम, बरियारपुर मोहनपुर में धर्मादा कमिटी के तत्वावधान में आयोजित महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव सह संगीत सम्मेलन के 38 वें अधिवेशन में बुधवार की रात शिव विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मिथिला के प्रसिद्ध कलाकार अमलेश तिवारी एवं उनकी टीम ने वैवाहिक गीतों से समां बांध दिया। संगीतमय शिव विवाह प्रसंग में एक से बढ़कर एक सुमधुर भजन एवं भोलेनाथ, मईया पार्वती, नंदी, नारद मुनि, भूत – प्रेत की झांकी एवं कर्णप्रिय मैथिली, हिंदी एवं भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से दर्शक भाव-विभोर हो गए। पूरा शिवशक्ति धाम भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। वहीं महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा बुद्धेश्वरनाथ महादेव और मईया पार्वती का महाश्रृंगार भी किया गया।

वहीं गुरुवार को दिन में यज्ञ के चौथे सत्र में मंदिर प्रांगण में जिला शिव चर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के हजारों शिव शिष्य शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मादा कमिटी के उपाध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, सीताराम सिंह, नारायण गिरी, रमेश ठाकुर, राघवेंद्र ठाकुर, मुकेश सिंह, संजीव ठाकुर, मुनचुन ठाकुर, अजीत शरण, गोलू गिरी, गौरव गिरी, अखिलेश गिरी आदि सक्रिय भूमिका निभाते रहे।












