-शिवदाहा में गणेश पूजा पर भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट। गणेश पूजा के अवसर पर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। शिवदाहा में आयोजित पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को विधिवत भोजन एवं प्रसाद परोसा गया।

आयोजन स्थल पर दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही। आयोजक सुमित कुमार ने बताया कि गणेश पूजा के अवसर पर भंडारे का आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों और युवाओं ने सक्रिय सहयोग किया।












