Advertisement

शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और शासन व प्रशासन मूक दर्शक : पूर्व मंत्री

चंपारण की खबर::
-शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और शासन व प्रशासन मूक दर्शक : पूर्व मंत्री

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

भाजपा नगर उत्तरी मंडल की बैठक अल्पसंख्य मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहिब्बुल हक के बंजरिया स्थित आवासीय कार्यालय पर हुई। बैठक में संगठनात्मक सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने निर्धारित समय सीमा के अंदर मन की बात और नमो ऐप्प का प्रभारी बनाने की बात कही।
साथ ही 15 जनवरी तक शक्ति केंद्र की बैठक का तिथि स्थान एवं समय तथा बैठक लेने वाले का नाम तय कर शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न कर लेने हेतु निर्देशित किया।
श्री अस्थाना ने संगठनात्मक समीक्षा, मोर्चा, प्रकोष्ठ की कार्यसमिति, बूथ कमिटी, पन्ना प्रमुख, सभी बूथों का व्हाट्सएप्प ग्रुप बना लेने की बात कही। लाभार्थी संपर्क के लिए स्वयं सहायता समूह, गैर सरकारी संगठनों से संपर्क के लिय टोली बनाना के लिए निर्देशित किया।
वहीं 14 से 22 जनवरी मठ / मंदिरों एवं आस्था के स्थलों पर विशेष स्वछत्ता अभियान कार्यक्रम चलाने की बात कही।


श्री रामजन्म भूमि पर निर्मित भव्य श्री राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी का निर्देश दिया। साथ ही 25 जनवरी नव मतदाता सम्मलेन की तैयारी के लिए नए बने मतदाताओं की सूचि तैयार
करने की भी बात कही।बैठक में मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता निर्धारित कार्यक्रम और दिशा-निर्देश के अनुसार काम करते आये हैं और आगे भी करेंगे। श्री प्रसाद ने कहा कि शहर में आये दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है और शासन- प्रशासन मूक बना हुआ है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। बैठक में जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, अब्दुल कलाम, सहित उत्तरी मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के दायित्वधारी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन महामंत्री उत्तरी मंडल उत्तम मिश्रा ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।