-विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का गोरौल में हुआ भव्य स्वागत
वैशाली / सुधांशु।
वैशाली जिले के गोरौल चौक के राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर विधान परिषद मे नेता प्रतिपक्ष हरि साहनी का भव्य स्वागत किया गया। उक्त मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री साहनी ने कहा कि भाजपा कार्यकता घर घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बतायें ।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति कर रहा है।सबका साथ सबका विकास प्रधानमंत्री जी का उद्देश्य है।आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।चंद्रयान 3की सफलता से पूरी दुनिया में भारत की जय जयकार हो रहा है।

बताते चले की नेता प्रतिपक्ष का पटना से मुजफ्फरपुर जाने के क्रम में गोरौल चौक पर दर्जनों भाजपा कार्यकताओ ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही कटरमाला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार साहनी, हरिवंशपुर वांथू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत साहनी,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष अजीत पांडेय,उतरी मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, भाजपा नेता बैकुंठ साह ,जिला प्रवक्ता धुर्वजटी कुमार,सतीश कुमार श्रीवास्तव ,वैशाली विधान सभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी सीए अभिषेक राज,प्रभु साहनी, नरेश साहनी, रविंद्र साहनी ने नेता प्रतिपक्ष को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।











