-वैशाली मे एनएच 22 पर बस से कुचल कर युवक की मौत
मोहन कुमार सुधांशु। वैशाली।
मजफ्फरपुर -हाजीपुर मुख्य मार्ग के महमदपुर दरिया गांव के निकट सड़क दुर्घटना में एक 35 वर्षीय युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत रामपुर बखरा गांव निवासी स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह के पुत्र मन मोहन सिंह के रूप में किया गया है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतक महमदपुर दरिया गांव के निकट बना क्रॉसिंग से सड़क पार कर रहा था कि हाजीपुर के तरफ से लापरबाही एवं तेज गति से आ रही बस ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया,जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ,अवर निरीक्षण विकास कुमार घटनास्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुचकर शव से लिपट कर रोने लगे,जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गयी। मृतक भाई में अकेला था और विवाहित भी था।

उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री भी है। बस का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। बताया गया है कि मृतक मनमोहन अपने घर से महमदपुर गांव में किसी कार्य से आया था और कार्य करने के बाद पुनः हाजीपुर जाने के लिये क्रॉसिंग पार कर बस पकड़ने के लिये सड़क पार कर ही रहा था कि अचानक एक बस ने उसे रौदते हुय भाग निकला। इस घटना को देख आसपास के सैकड़ो लोग जुट गये और मृतक के परिजनों को मुआबजा देने की मांग करने लगे। हालांकि इस दौरान सड़क पर यातायात भी जारी रहा। थानाध्यक्ष ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुय स्थानीय लोग एवं मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि सरकारी नियमानुसार हर तरह की सुविधा दिया जायेगा।तब जाकर परिजन शांत हुयें।















