-विभाग प्रति सप्ताह 1000 कृषि विद्युत कनेक्शन दे : डीएम
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पूर्वी चंपारण जिला विद्युत विभाग के तीनों डिवीजन के कार्यपालक अभियंताओं एवं कृषि पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें किसानों को पटवन के लिए दिए जा रहे विद्युत कनेक्शन एवं बन रहे कृषि फीडरों की विस्तृत समीक्षा हुई।
समीक्षा के दौरान यह पाया कि वर्तमान में औसतन 518 कृषि विद्युत कनेक्शन प्रति सप्ताह दिए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 1000 कनेक्शन प्रति सप्ताह किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

डीएम ने विद्युत विभाग के कनीय अभियंताओं, लाइनमैन एवं मिस्त्रियों को निर्देशित किया कि वे उपभोक्ताओं के फोन रिसीव करें एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जहां-जहां तार, पोल और ट्रांसफार्मर की चोरी से विद्युत संरचना प्रभावित हुई है। वहां त्वरित मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति चालू की जाए।
बैठक जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा एवं नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव भी उपस्थित थे।











