-विनय अध्यक्ष व हिमांशु सचिव बनें
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर चेस एसोसिएशन (एमडीसीए) की वार्षिक आम बैठक रविवार को गन्नीपुर बंगाली कॉलोनी स्थित मॉडर्न उत्सव पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरीय सदस्य अरुण कुमार वर्मा ने की। आमसभा के बाद चुनाव अधिकारी अधिवक्ता जयवर्द्धन और ऑल बिहार चेस एसोसिएशन से आये पर्यवेक्षक विपल सुभाषी और शशि कुमार की देखरेख में मुजफ्फरपुर चेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी (2025-2028) का चुनाव कराया गया। वरीय चेस खिलाड़ी विनय कुमार अध्यक्ष और हिमांशु कुमार सचिव बनाये गये।

वरीय चेस कोच आभाष कुमार, प्रमोद ठाकुर, डॉ. रविशंकर, संजीव रंजन, राकेश कुमार व गुड्डू शाही उपाध्यक्ष, धीरज कुमार, सुमंत चौधरी, सुनील कुमार, मनीष कुमार, पंकज कुमार व करूणेश कुमार संयुक्त सचिव तथा अभिजीत कुमार कोषाध्यक्ष बनाये गये। जबकि अभिषेक कुमार, अमरेश कुमार, सौरव प्रभात, रणप्रताप जायसवाल, राजीव ठाकुर सिकंदर, आरसी दत्ता व अभिजीत चिंटू कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किये गये। चुनाव से पहले वरीय सदस्य अरुण कुमार वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक विपल सुभाषी और नवनिवार्चित अध्यक्ष विनय कुमार ने जिले में शतरंज के विकास पर विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर कुमार ने किया। अध्यक्ष श्री कुमार ने जिले में शतरंज टूर्नामेंट की रूपरेखा रखी।












