– वर्षीय गौरव कुमार दो दिनों से लापता, परिजनों ने खोजबीन की गुहार
गायघाट/दीपक। प्रखंड क्षेत्र के बेनीबाद थाना अंतर्गत केवटसा गांव निवासी 16 वर्षीय गौरव कुमार पिछले दो दिनों से लापता है। गौरव कुमार के पिता का नाम गोविंद कुंवर बताया गया है।
परिजनों के अनुसार, गौरव दो दिनों पूर्व घर से सिंहवाड़ा की ओर जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे परिवार के लोग चिंतित हैं।
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि गौरव कुमार के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके परिवार, बेनीबाद थाना अथवा मोबाइल नंबर 6203845501 पर सूचना दें।












