Advertisement

कटरा के चिचड़ी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, सरकारी भूमि कराई मुक्त

-कटरा के चिचड़ी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण, सरकारी भूमि कराई मुक्त

दीपक कुमार/मुजफ्फरपुर/कटरा । प्रखंड क्षेत्र की तेहवाड़ा पंचायत के चिचड़ी गांव में प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासनिक टीम के गांव पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई। अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

अंचल अधिकारी सुशीला कुमारी और थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने मौके का जायजा भी लिया और संबंधित लोगों को भविष्य में दोबारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस बल और अन्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।