Advertisement

लोहिया जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह में उमड़ा जनसैलाब

–लोहिया जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, राजकीय समारोह में उमड़ा जनसैलाब

पटना, 23 मार्च 2026 : समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर राजधानी पटना के लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी स्व. लोहिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह तथा बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार समेत अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों एवं बिहार गीत की प्रस्तुति दी, वहीं आरती-पूजन के माध्यम से महान समाजवादी नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।