Advertisement

मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड बैठक संपन्न, 2026-27 का बजट पारित

–मुजफ्फरपुर नगर निगम बोर्ड बैठक संपन्न, 2026-27 का बजट पारित

मुजफ्फरपुर। नगर भवन में आयोजित नगर निगम बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए “विकास की नई दिशा” थीम पर आधारित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
पारित बजट को शहर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

इसमें मजबूत आधारभूत संरचना के निर्माण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और शहर को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से मुजफ्फरपुर को स्वच्छ, सुन्दर और विकसित शहर बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।