Advertisement

लोजपा (रामविलास) पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष बने संजीत कुमार पांडे

-लोजपा (रामविलास) पंचायती राज प्रकोष्ठ के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष बने संजीत कुमार पांडे

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक तिवारी। बिहार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पंचायती राज प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार के तहत मुजफ्फरपुर जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष इंद्रा कुमारी ने बन्दरा प्रखंड के पटसारा पंचायत स्थित सखौरा गांव निवासी संजीत कुमार पांडे को मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में उन्हें आधिकारिक मनोनयन पत्र भी जारी कर दिया गया है।


संजीत कुमार पांडे के मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है। वहीं नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संजीत कुमार पांडे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर सक्रियता से काम करेंगे।