Advertisement

लॉज में फंदे से झूलता मिला इंटर के छात्र का शव

अररिया: लॉज में फंदे से झूलता मिला इंटर के छात्र का शव

-लव अफेयर में सुसाइड की चर्चा

संवाददाता। अररिया।

अररिया जिले के फारबिसगंज में रविवार की सुबह पावर हाउस स्थित मंडल लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने गले में फंदे डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब लॉज के अन्य छात्रों ने खिड़की से शव को झूलते देखा तो हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एफएसएल पूर्णिया की टीम पहुंचकर मामले की कार्रवाई में जुट गई है।


मृतक पंकज कुमार मेहता परवाहा वार्ड संख्या 10 निवासी परमानंद मेहता का बेटा था। पंकज कसबा कॉलेज में इंटर का छात्र था। यहां एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता था। शनिवार की देर रात ही पंकज घर से आया था। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। विगत एक वर्ष से वह लॉज में रहकर पढ़ाई करता था। लॉज मालिक रोहित मंडल है। इधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, दारोगा राजनंदनी समेत कई पुलिस पदाधिकारी जांच में जुट गए हैं।