-रामपुर ब्रह्मदास काली मंदिर में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
राजापाकर (वैशाली)। संजय श्रीवास्तव।
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के जाफरपट्टी पंचायत अंतर्गत रामपुर ब्रह्मदास स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ “काली दुर्गे, राधेश्याम, गौड़ी शंकर, सीताराम” महामंत्र की धुन के साथ हुआ। इस दौरान मिर्जानगर, अल्लीपुर मंझीपुर, जाफरपट्टी, बखरी सहित कई गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रविवार देर रात पूर्व मंत्री एवं अमनौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल यज्ञ स्थल पर पहुंचे। जहां यज्ञ समिति के सदस्यों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
मौके पर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सह अष्टयाम यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह, रामदास सिंह, मनोज सिंह, सिंगेश्वर प्रसाद सिंह, शिक्षक अनिल कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सुनील पटेल, मयंक मणि, वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार, पटेल सेना के सदस्य नवीन पटेल, गुंजन पटेल, राजेश कुमार, आयुष कुमार विक्की, प्रकाश कुमार, राकेश कुमार, अनिकेत कुमार, ऋषि कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









