Advertisement

रामनवमी पर बिदुपुर में भव्य शोभायात्रा, आस्था का उमड़ा जनसैलाब

-रामनवमी पर बिदुपुर में भव्य शोभायात्रा, आस्था का उमड़ा जनसैलाब

वैशाली/राजापाकर (संजय श्रीवास्तव)। रामनवमी के पावन अवसर पर बिदुपुर उर्फ अक्षयवट राय नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। घोड़ा चौक स्थित महाबीर मंदिर से शुरू हुई भव्य शोभायात्रा इस्माईलपुर स्थित रामजानकी मठ तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
इस दौरान नौलखा मंदिर से निकली शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बिदुपुर स्टेशन चौक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए, जो जय श्रीराम के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे।


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिनमें “हिंदू पुत्र” की झांकी विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रही। साथ ही कुछ स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा होती रही।
पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति की देखरेख में शोभायात्रा शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न हुई।
रामनवमी के इस आयोजन ने बिदुपुर क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंग दिया, जहां हर ओर श्रद्धा, उत्साह और भक्ति की झलक देखने को मिली।