Advertisement

राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर वार: “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो”

-राबड़ी आवास के बाहर पोस्टर वार: “तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो”

पटना | विशेष संवाददाता

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी आवास के बाहर एक विवादित पोस्टर लगाया गया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा गया है—

“तुम तो धोखेबाज हो, वादा करके भूल जाते हो”

इस पोस्टर को राजद नेत्री संजू कोहली द्वारा लगाया गया है। इसमें NRC और वक्फ बिल से जुड़े मुद्दों पर भाजपा और जदयू की नीतियों पर निशाना साधा गया है।

राजनीतिक सरगर्मी तेज

पोस्टर में यह भी लिखा गया—

“NRC पर हम तुम्हारे साथ नहीं”

“वक्फ पर तो बिलकुल भी साथ नहीं”

इस विवादित पोस्टर के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। राजद की ओर से यह सीधा संदेश दिया गया है कि वे नीतीश कुमार और भाजपा के फैसलों से असहमति रखते हैं।

भाजपा-जदयू की प्रतिक्रिया का इंतजार:

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पोस्टर वार पर जदयू और भाजपा की प्रतिक्रिया क्या होगी। क्या यह महज राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहेगा, या फिर बिहार की सियासत में कोई नया मोड़ आएगा?

#पटना_पोस्टर_वार #राबड़ी_आवास #नीतीश_मोदी #NRC_वक्फ_विवाद #बिहार_राजनीति