Advertisement

राजेन्द्र बालिका में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

-राजेन्द्र बालिका में  रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

कतरास ।दिलीप ।

राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय, कतरास बाजार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने रंगारंग रंगोली बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।  डॉ मधुबाला, मुन्ना सिद्दकी एवम सुरेंद्र सिंह प्रतियोगिता के जज रहे एवम रंगोली देखकर काफी खुश हुए।
इस अवसर पर प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं की तलाश होती है और उनका विकास भी होता है और छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलता है।


सभी जज, प्राचार्या सुमन मिश्रा एवम शिक्षक/शिक्षिकाओं ने  छात्राओं की गतिविधियों की प्रसंशा की ।
प्रतियोगिता में कक्षा दशम ‘सी’ की छात्राएं प्रथम स्थान पर, अष्टम की छात्राएं द्वितीय स्थान पर एवम दशम “ब” की छात्राएं तृतीय स्थान पर रही। परन्तु सभी छात्राओं की भी रंगोली काफी मनमोहक थी।
विजेता हुई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर स्नेहलता पाण्डेय, वीणा पाण्डेय, दीपा हज़ारी, मोनिका गुप्ता, मीनू सिंह, अजित कुमार, राकेश कुमार, सुमित चन्द्रा, सुबोध रजक, नित्यानन्द मुखर्जी, नासिर खान, सौमित्र दे, आदि उपस्थित थे।।