-राजापाकर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
राजापाकर | संजय श्रीवास्तव
राजापाकर दक्षिणी पंचायत के कुशवाहा चौक स्थित रविवार हाट परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं जीविका दीदियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना सहित कई अन्य योजनाओं को बड़ी टीवी स्क्रीन के माध्यम से विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नोडल पदाधिकारी एवं प्रोग्राम अफसर रीना सिन्हा ने महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उनके साथ जीविका कर्मियों में नेहा कुमारी, राजो देवी, प्रिया कुमारी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, आरती सिंह, बेबी देवी, उर्मिला देवी, सरस्वती देवी सहित अन्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना था, जिसे लेकर सभी प्रतिभागियों में उत्साह और जागरूकता का माहौल दिखा।
#महिला_सशक्तिकरण #राजापाकर_संवाद #जीविका_दीदी #सरकारी_योजनाएं #महिला_विकास












