-राजापाकर में धूमधाम से मनी बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, विभिन्न संस्थानों में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
राजापाकर। संजय श्रीवास्तव। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जगह-जगह उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया।
मीणा बसकित डिग्री महाविद्यालय, बसरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर सचिव बसकित राय, अध्यक्ष राज नारायण महतो, राम इकबाल सिंह, उमाशंकर कुमार, रवीश कुमार, मोहम्मद आजाद, सुजीत कुमार, विशाल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
वहीं अहियाई ग्राम स्थित लक्ष्मी भगत सभागार में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में अजय मालाकार, शंकर पंडित, हरेंद्र ठाकुर, दरोगा पासवान, सतीश कुमार शाह, नंदकिशोर शाह, अमन कुमार, सुमित्रा देवी, सुनैना देवी समेत कई लोग शामिल हुए।
इसके अलावा बैकुंठपुर ग्राम स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बिहार राज्य किसान सभा के सचिव बिंदेश्वर राय की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे, जिनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।
इस अवसर पर बिंदेश्वर राय, जगन्नाथ सिंह, सुमन कुमार यादव, छबीला राय, देवेंद्र राय, सकलदेव राय, शिवचंद्र राय, सुरेंद्र राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











