-राजापाकर में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का 55वां जन्मदिवस
-महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड वितरित कर किया जागरूक
राजापाकर (वैशाली)।
पूर्व सरपंच स्व. संतलाल दास के आवासीय परिसर, हरपुर हरदास (वार्ड नं. 11, जाफरपट्टी पंचायत) में कांग्रेस पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 55वां जन्मदिवस सेवा और समर्पण भाव से मनाया। स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने केक काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार दास ने की। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि भारत में हर साल हजारों महिलाएं बच्चेदानी के कैंसर से पीड़ित होकर जान गंवा देती हैं, जिसका मुख्य कारण जागरूकता की कमी है। उन्होंने बताया कि “मुश्किल दिनों” में सेनेटरी पैड का उपयोग महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। कांग्रेस महिला सेल द्वारा निर्मित सेनेटरी पैड का वितरण इसी उद्देश्य से किया गया है।

विधायक ने इस अवसर पर राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो सभी महिलाओं को प्रति माह ₹2500 सम्मान स्वरूप दिया जाएगा।
इस मौके पर मुकेश रंजन, रामनाथ चतुर्वेदी, सिकंदर आलम, प्रवीण प्रभाकर, रोशन यादव, विजय यादव, अभिषेक कुमार गोलू, राजीव रंजन, सुबोध पटेल, भोला दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। महिलाओं में रीना देवी, शांति देवी, रेखा देवी, रजिया देवी, फुलवा देवी, कलवा देवी समेत सैकड़ों की संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम को जनजागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाला बताया गया।











