-रघुनाथ पांडेय की पुण्यतिथि पर रेड क्रॉस भवन में श्रद्धांजलि सभा, समाजसेवियों ने किया नमन
मुजफ्फरपुर। शहर स्थित रेड क्रॉस भवन में गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के पूर्व नगर पिता रघुनाथ पांडेय की पुण्यतिथि के अवसर पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद, बिहार के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा एवं मुख्य संरक्षक शुकदेव ओझा सहित परिषद के स्वयंसेवकों ने रघुनाथ पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन निवेदित किए। वक्ताओं ने रघुनाथ पांडेय के सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर के विकास और सामाजिक क्षेत्र में रघुनाथ पांडेय की भूमिका को हमेशा स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय भूमिहार ब्राह्मण परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।












