Advertisement

मोदी कैबिनेट के शपथग्रहण समारोह को लेकर गांवों में भी दिखी उत्सुकता

-मोदी कैबिनेट के शपथग्रहण समारोह को लेकर गांवों में भी दिखी उत्सुकता

-अपडेट्स को लेकर उत्साहित रहे लोग

मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पीएम मोदी एवं उनके कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के लोगों में भी उत्सुकता बनी रही।देर शाम दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह की कार्रवाई चल रही थी और इस पल के अपडेट्स को लेकर इलाके के लोग भी काफी उत्साहित रहे। शाम होते ही इलाके की सड़कें खाली-खाली सी होने लगी, जबकि सामान्य दिनों में सड़कों पर संध्या के समय में भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रहती है।क्षेत्र के पूरब से पश्चिम तक तथा दक्षिण से उत्तर तक लोग अपडेट्स को लेकर उत्सुक दिखे। दरअसल प्रायः लोग अपने मोबाइल सेट और टेलीविजन सेटों पर बैठे पीएम मोदी एवं उनके कैबिनेट के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह को देख रहे थे। बिहार से मंत्री पद के संभावित चेहरों को लेकर लोगों में अंतिम समय तक उत्सुकता एवं रोमांस बना हुआ था। सुबह से शाम तक बिहार से संभावित मंत्री की संख्या एवं चेहरों को लेकर सभी लोगों के अलग-अलग जानकारी,दृष्टिकोण और अलग-अलग फायदे समझ आ रहे थे।बिहार से कोई आठ मंत्री पद के अनुमान लगा रहे थे तो कोई इससे ज्यादा। यह सस्पेंस देर शाम तक जारी रहा। कोई पार्टी आधार पर मंत्री पद के चेहरों का अनुमान लगाते रहे तो कोई जाति आधार पर।क्षेत्र में चर्चाओं के दौर में मुजफ्फरपुर के नवनिर्वाचित सांसद राज भूषण निषाद के भी मंत्री पद मिलने की चर्चा को लेकर लोगों में उत्सुकता देखे जा रहे थे।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह,हाजीपुर से युवा सांसद चिराग पासवान,ललन सिंह समेत कई चर्चित चेहरों के मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कई लोग इस बात को लेकर भी फिक्रमंद और आशान्वित होते रहे कि नीतीश कुमार के केंद्रीय टीम में एंट्री को लेकर कहीं बिहार में सीएम का चेहरा भी बदल सकता है। सभी लोग अपने-अपने हिसाब से चर्चा-परिचर्चा और समीक्षा में मशगूल दिखे। वही विपक्षी खेलों के समर्थक लोग मोदी टीम की नई कैबिनेट को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया देते रहे।