चंपारण की खबर::
-मोतिहारी में भाजपा ने किया शंखनाद कार्यक्रम
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
मोतिहारी के राजा बाजार स्थित गांधी एडिटोरियम में आज भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि यूपीए सरकार थी तो राहुल कहते थे केंद्र सरकार सौ रुपए भेजा जाता है तो आप तक एक रुपए पहुंच पाता है। लेकिन, अब जब से मोदी जी की सरकार एक रुपए भी भेजती है तो सीधे सभी के खाते में पूरा-पूरा पहुंचता है। विपक्ष कहता है भाजपा को चार सौ पार संविधान बदलने के लिए चाहिए।

भाजपा ने एक बार संविधान बदला सिर्फ तीन तलाक कानून बदलने के लिए। लेकिन कांग्रेस ने अब तक अस्सी बार संविधान में संशोधन किया। मौके पर निवर्तमान सांसद सह भाजपा उम्मीदवार राधामोहन सिंह, विधायक पवन जायसवाल, उप महापौर डॉ लालबाबू प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद व डॉ अभिषेक तिवारी सहित अन्य एनडीए के नेता मौजूद थे।













