Advertisement

मोतिहारी: जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र और वज्रगृह का किया निरीक्षण

-नगर निकाय चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था दुरुस्त कर लें सभी संबंधित अधिकारी : डीएम

– नगरपालिका आम चुनाव- 2022 को लेकर जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र और वज्रगृह का किया निरीक्षण

मोतिहारी / राजन।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आज नगरपालिका आम चुनाव- 2022 को लेकर एमएस कॉलेज, मोतिहारी में निर्मित मतगणना केन्द्रों / वज्रगृह का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एमएस कॉलेज में स्थित मोतिहारी, अरेराज, सुगौली, चकिया, रक्सौल क्षेत्र के स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केन्द्रों की पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के लिए संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित सौरभ, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, प्रभारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी, एमएस कॉलेज मोतिहारी के प्राचार्य, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार, आईटी मैनेजर सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।