Advertisement

मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर में नाका खुलने से विधि व्यवस्था होगी सुदृढ़ : डीआईजी

चंपारण की खबर::
-मोतिहारी के बड़ा बरियारपुर में नाका खुलने से विधि व्यवस्था होगी सुदृढ़ : डीआईजी

– डीआईजी, डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से नाका का किया उद्घाटन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

शहर के छतौनी थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ा बरियापुर में नाका सह टीओपी का आज उद्घाटन चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत कांत, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, एसपी कांतेश मिश्र एवं एएसपी श्रीराज ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस संबंध में डीआईजी ने कहा कि विधि व्यवस्था के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के ख्याल से इस नाका का शुभारंभ किया गया। इस नाका के माध्यम से मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के 43, 44 एवं 45 तीन वार्डों के लोगों को शरारती तत्वों से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

इस उद्घाटन के अवसर पर एसपी ने नाका के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी के नंबर -9608312947, छतौनी थाना नंबर -9431822902 आपातकालीन नंबर -112 पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर
9470248818 नंबर जारी करते हैं। कहा कि आप सभी इस नंबरों के माध्यम से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थाना अध्यक्ष मौजूद थे।