Advertisement

मोतिहारी के नगर भवन में “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट” कार्यक्रम का किया आयोजन

चंपारण की खबर::
– केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश में चल रहा महासम्पर्क अभियान : राधामोहन सिंह

– मोतिहारी के नगर भवन में “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट” कार्यक्रम का किया आयोजन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

केंद्र की मोदी सरकार के 09 वर्ष- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान के तहत आज मोतिहारी के नगर भवन में “सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह, राज्यसभा सांसद (उ०प्र०) कांता कर्दम विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्र में चल रही सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासम्पर्क अभियान पूरे देश मे चला रही है। इस अभियान की देश में सफलता के लिए जिले के सोशल मीडिया टीम का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। इसलिए इस अभियान में आप सभी की महत्ता बहुत बढ़ जाती है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सिन्हा, संचालन सुधांशु रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन ऋषभ झा ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, विधायक श्यामबाबू यादव, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित थे।