चंपारण की खबर::
-अपनी – अपनी जगहों से स्वच्छता के मेगा अभियान से जुड़े : राधामोहन सिंह
-मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
-आज गांधी जयंती के पूर्व दिवस पर भाजपा मोतिहारी द्वारा गहन स्वच्छता कार्य किया गया।
-सम्पूर्ण मोतिहारी जिला के साथ मोतिहारी नगर के दोनों मंडलों में श्रमदान कर स्वच्छता कार्य किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चरखा पार्क पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता का महत्व इसी से समझा जा सकता है बापू ने कहा कि स्वच्छता और स्वतंत्रता में किसी एक को चुनना पड़े तो मैं स्वच्छता को चुनूँगा। श्री सिंह ने आम जन का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी-अपनी जगह स्वच्छता के इस मेगा अभियान में जुड़े और अपने क्षेत्र में श्रमदान अवश्य करें।













