-मुरौल प्रखंड के बखरी गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का सफल आयोजन
मुजफ्फरपुर।दीपक कुमार तिवारी।
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मुरौल प्रखंड के बिशनपुर बखरी पंचायत स्थित रामजानकी मंदिर, बखरी परिसर में 23 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक नौ दिवसीय सामूहिक दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान दुर्गा पूजा प्रबंधन समिति, बखरी के तत्वाधान में प्रसिद्ध कथा प्रवाचिका निकुंज मंजरी चंचला दीदी द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन हुआ। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति के महत्व और जीवन मूल्यों से जुड़े संदेशों को आत्मसात करते रहे।

समिति के अध्यक्ष विमलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राम किशोर पाण्डेय उर्फ संतोष पाण्डेय, सचिव सुनील कुमार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सक्रिय सदस्य मकेश्वर पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, मुकेश सिंह, रंजीत कुमार, बाबुल पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय समेत सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं प्रशासन का आभार जताया।
ग्रामीण शिक्षक केशव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निकुंज मंजरी चंचला दीदी ने अपने संगीतमय प्रवचन में समाज को भक्ति, सद्भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने का आह्वान किया।













