-3 साल पहले अपहृत लड़की बरामद
-न्यायालय में कराया गया 164 का बयान
-हत्था थाना क्षेत्र का मामला
मुुुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।
हत्था थाने की पुलिस ने 3 साल पहले अपहृत लड़की को बरामद किया है। जिसे धारा 164 के बयान के लिए बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हत्था थाना के अध्यक्ष शशि रंजन ने बताया लड़की अपहरण कांड से जुड़े दर्ज एक पुराने मामले में अपहृत को बरामद कर न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया। बाद में उसे स्वजनों के हवाले कर दिया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि साल 2021 में नाबालिक लड़की के अपहरण कर लेने संबंधी एक मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में यह कार्रवाई की गई है।












