Advertisement

मुजफ्फरपुर : सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बन्दरा में बालिकाओं की साईकिल मार्च,संगोष्ठी आयोजित

-सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बालिकाओं की साईकिल मार्च,संगोष्ठी आयोजित

मुजफ्फरपुर/बंदरा।दीपक कुमार तिवारी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर एक्शन एड के तत्वावधान में प्रखंड प्रशासन बंदरा के सहयोग से विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध बालिकाओं की साईकिल मार्च निकाली गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी आमना वसी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रश्मि कुमारी,एक्शन एड के जिला समन्वयक अरविंद कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।इस दौरान बीडीओ स्कूली बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने समाज को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और किशोर किशोरियों को इस परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने का यह बेहतर कार्यक्रम है और इससे समाज में एक मैसेज जायेगा। बीडीओ स्वयं किशोरियों के साथ लैंगिक भेद-भाव के विरुद्ध आवाज बुलंद करती हुई पैदल मार्च में काफी दूर तक शामिल हुईं।


करीब 100से ज्यादा बच्चियां साइकिल पर किशोरी सशक्तिकरण एवं विभिन्न सामाजिक कुरीतियों यथा कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह,बाल श्रम तथा बाल व्यापार के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां हाथ लिए कतारबद्ध होकर बंदरा चौक, छपरा, बरियापुर, मोहनपुर, करैला, विशुनपुर होते हुए करीब 10किमी दूर बड़गांव उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची।जहां रैली संगोष्ठी सभा में तब्दील हो गयी।


साइकिल मार्च में लक्ष्मी, दुर्गा, काली, वंदना, सरस्वती, प्रगति प्रतीक्षा, प्रतिज्ञा, और संकल्प समूह की किशोरियां, विकास मित्र कुमारी आरती, मिथिलेश राम, निर्मला देवी, कृष्णा देवी, माधुरी कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता चन्दन कुमार, हरेंद्र कुमार,संजीत कुमार, प्रखंड समन्वयक (एक्शन एड)राजगीर कुमार आदि सक्रिय थे।संगोष्ठी सभा को मुख्य वक्ता एवं साहित्यकार ब्रह्मानंद ठाकुर,विद्यालय के प्रधानाध्यापक मृत्युंजय कुमार, शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षिका गायत्री कुमारी, अनामिका कुमारी ने ने प्रेरक प्रसंगों से सम्बोधित किया।