-श्रीकृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिमरा का बन्द ताला खोलवाया और पदभार दिलवाया गया
मुजफ्फरपुर(बिहार)। राकेश कुमार
जिला शिक्षा पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के पत्र के आलोक में मंगलवार को श्रीकृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिमरा का पदभार प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में मुकुंद प्रसाद ठाकुर को दी गई।बताया जाता है कि यह विद्यालय काफी दिनों से तालाबन्द था।इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी। उनके शिकायत के आलोक जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर(पूर्वी)को पत्र लिखकर विद्यालय की ताला खोलने हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति का अनुरोध किया था।

पत्र में लिखा गया है कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय में प्रवेश एवं कार्य करने से रोका जाता है। विद्यालय का ताला भी नहीं खोलने दिया जाता है।जिससे कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में व्यवधान उतपन्न हो रही थी।लिहाजा इस आलोक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राजीव रंजन ने पुलिस बलों की मौजूदगी में यहां बन्द विद्यालय का ताला खोलवाया और मुकुंद कुमार ठाकुर को पदभार दिलाई गई।











