Advertisement

मुजफ्फरपुर: विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ गायघाट के बाघाखाल एवं भुसरा पहुंची

राकेश।मुजफ्फरपुर।

मोदी सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ आज गायघाट प्रखंड के बाघाखाल पंचायत और भुसुरा पंचायत में पहुंची। बाघाखाल पंचायत में कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी जी के संबोधन के सीधे प्रसारण को उल्लास के साथ सुना साथ हीं उज्ज्वला गैस कनेक्शन ,के साथ लोगों का स्वास्थय जांच भी किया गया। कार्यक्रम के क्रम में लोग काफी उत्सहित होकर मोदी मोदी का उदघोष करने लगे।

भुसरा में कार्यक्रम में प्रचार वाहन से मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ उज्ज्वला कनेक्शन और स्वास्थय जांच किया गया। दोनों जगह के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक सिंह ,विधानसभा प्रभारी मनोज पिंटू ,मंडल अध्यक्ष विपिन सिंह ,कार्यक्रम संयोजक राघवेन्द्र कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,स्वास्थय प्रबंधक ,पूर्व मुखिया शशि भूषण कुंवर ,जय कुमार सिंह,रणजीत सिंह ,गोपाल झा ,नीरज कुमार सहित सभी जनप्रतिनिधि ,सभी पंचायत स्तरीय सरकारी कर्मी उपस्थित रहे।