-मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
मुजफ्फरपुर।जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सियारी पुल के समीप एनएच-27 पर हुई, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया।
मृतक की पहचान बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरोछा गांव निवासी ईश्वर यादव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













