Advertisement

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: कंटेनर में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

-मुजफ्फरपुर में सड़क हादसा: कंटेनर में घुसी कार, बड़ा हादसा टला

मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालू इलाके में गुरुवार को एक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।