–मुजफ्फरपुर में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, दमकल की टीम मौके पर जुटी
मुजफ्फरपुर। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर काशी गांव (वार्ड-11) में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक लकड़ी की फर्नीचर दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि लकड़ी और फर्नीचर सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।











