Advertisement

मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिक का भव्य स्वागत, 17 वर्षों की सेवा के बाद लौटे हवलदार अमित द्विवेदी

-मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिक का भव्य स्वागत, 17 वर्षों की सेवा के बाद लौटे हवलदार अमित द्विवेदी

मुजफ्फरपुर/ बंदरा।दीपक तिवारी। प्रखंड के सकरी मन निवासी भूतपूर्व सैनिक कपिलदेव प्रसाद द्विवेदी के पुत्र हवलदार अमित कुमार द्विवेदी भारतीय सेना की आर्मी एयर डिफेंस (AAD) कोर में 17 वर्ष 5 माह तक सेवाएं देने के बाद राजस्थान के नसीराबाद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक गांव लौटे। उनके घर पहुंचने पर परिवारजनों एवं ग्रामीणों ने भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया।


हवलदार अमित द्विवेदी ने अपने सेवा काल के दौरान देश के विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके समर्पण और सेवा भावना की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि यह परिवार तीन पीढ़ियों से देश सेवा में समर्पित रहा है।
बताया गया कि तीन भाइयों में सबसे छोटे अमित द्विवेदी हैं, जबकि उनके दोनों बड़े भाई भी सेना में रहे हैं। इनमें से बड़े भाई करीब तीन महीने पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
इस अवसर पर मुन्नी बैंगरी पंचायत के उपमुखिया शिवनाथ सिंघानियां, भूतपूर्व सैनिक हरिशंकर द्विवेदी, सियाराम ठाकुर, राजीव कुमार, पूर्व मुखिया राजेंद्र सहनी, सेवानिवृत्त शिक्षक पारसनाथ द्विवेदी, गोपाल द्विवेदी, मृत्युंजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।