सम्वाददाता ।मुजफ्फरपुर।
ई.वी.एम./वी.वी. पैट मशीन के कार्यकलाप और इसके माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी लगातार निर्वाचक कोषांग द्वारा दिया जा रहा है। समाहरणालय परिसर में कल हुए शुभारंभ के बाद लोग अपने मतों के मताधिकारी के प्रयोग के बारे में जान रहे हैं। माॅक पाॅल कर रहे है। निर्वाचन कोषांग की यह अच्छी पहल है। उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार ने कहा कि इस कार्य से लोग जागरूक हो रहे हैं। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार ने माॅक पाॅल कर कहा कि यह प्रक्रिया और ज्यादा फ्रेंडली और सहज/सुरक्षित है।













